35.8 C
Agra
HomeआगराNGT के आदेश पर आगरा में बड़ी कार्रवाई, तालाब की जमीन से...

NGT के आदेश पर आगरा में बड़ी कार्रवाई, तालाब की जमीन से हटाए गए मंदिर, मस्जिद और मजार

तालाब की जमीन पर बने धार्मिक ढांचों पर प्रशासन का एक्शन, भारी सुरक्षा में चला अभियान

आगरा: जिले की सदर तहसील के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र स्थित अंगूठी गांव में तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के अनुपालन में तालाब की जमीन पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार समेत अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में चले इस अभियान के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया था। संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई न्यायालय और NGT के निर्देशों के तहत की गई है। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने लगातार पैदल गश्त भी की।

प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई। अतिक्रमण हटने के बाद तालाब की भूमि को सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित किया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments