25 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशखेत पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, सिर पर धारदार हथियार से...

खेत पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, सिर पर धारदार हथियार से किए कई वार

आगरा: फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में बुधवार रात खेत पर सो रहे एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा, जिसके बाद वारदात की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोया था प्रेमवीर

गांव कछपुरा निवासी प्रेमवीर (35) पुत्र राजवीर सिंह बुधवार शाम अपने खेत पर गए थे। बताया गया कि उन्होंने नीम के पेड़ के नीचे चारपाई डालकर रात में वहीं सोने की व्यवस्था की थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह ग्रामीण ने देखा खून से लथपथ शव

गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव का लालाराम खेत में पालेज करने के लिए पहुंचा। शौच के लिए जाते समय उसने प्रेमवीर को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखने पर प्रेमवीर चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। लालाराम ने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments