41.6 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशMoradabad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को दी 365.50 करोड़ की...

Moradabad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को दी 365.50 करोड़ की विकास सौगात

योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद को दिया बड़ा तोहफा, 1000 सीटों वाला ऑडिटोरियम जनता को समर्पित

मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी, वॉर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका और खेल पार्क का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद दौरे के दौरान जिले को 365.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर प्रदेश सरकार की विकास प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर वॉर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका और खेल पार्क सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

बुद्धि विहार फेज-2 मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचकर दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र तथा समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 136.15 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र की 13, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की 9 और मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र की 4 परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। कुल परियोजनाओं में सर्वाधिक 18 परियोजनाएं कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं, जबकि मुरादाबाद नगर क्षेत्र की 11 और देहात क्षेत्र की 8 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद शहर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 1000 सीटों वाले ऑडिटोरियम, इंडोर स्टेडियम और दिव्यांगजन डिजिटल लाइब्रेरी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। इन विकास कार्यों से जिले में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments