37.7 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन,...

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नामजद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूरी रात पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह औपचारिक गिरफ्तारी की गई। अब सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कौन-कौन गिरफ्तार?

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमाकांत उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। ये सभी राम मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की गिनती तथा उसके प्रबंधन से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में छह कैशियर हैं, जबकि टिन्नू यादव की जिम्मेदारी चढ़ावे की गिनती की निगरानी करने और रकम को बैंक तक सुरक्षित पहुंचाने की थी। वहीं, सुभाष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैशियरों की टीम मंदिर में प्राप्त दान का हिसाब-किताब संभालती थी।

ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का खुलासा होने के बाद जांच की जिम्मेदारी एसआईटी (विशेष जांच दल) को सौंपी गई थी। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर सबसे ज्यादा सवाल

अब तक की जांच में सामने आया है कि चढ़ावे की रकम में सबसे अधिक अनियमितताओं का संदेह रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव पर है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, चढ़ावे की राशि रखने वाले बॉक्स की चाबियां भी टिन्नू यादव के पास रहती थीं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम फैसलों में भी टिन्नू यादव की भूमिका प्रभावी मानी जाती रही है। यही वजह है कि जांच की पहली और सबसे मजबूत कड़ी टिन्नू यादव को माना जा रहा है।

कौन है टिन्नू यादव?

रामशंकर यादव, जिसे टिन्नू यादव के नाम से जाना जाता है, कभी ऑटो चालक हुआ करता था। उसके पिता चाय बेचने का काम करते थे। बाद में वह राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का ड्राइवर बना और धीरे-धीरे मंदिर प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने लगा। बताया जा रहा है कि वर्तमान में टिन्नू यादव के पास अयोध्या और लखनऊ में करोड़ों रुपये की संपत्ति है। उसके पास एयरपोर्ट क्षेत्र के पास एक बड़ा हॉस्टल, कई होटल और रेस्टोरेंट्स में हिस्सेदारी, आलीशान मकान और लग्जरी वाहन मौजूद हैं। अब जांच एजेंसियां उसकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments