27 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशकिदवई नगर में डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली,...

किदवई नगर में डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

कानपुर: किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक डॉक्टर ने कथित तौर पर पत्नी से कहासुनी के बाद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो फ्लैट के अंदर डॉक्टर खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना मिलते ही किदवई नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान डॉ. संदीप सिंह (42) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी बात को लेकर डॉक्टर का पत्नी से विवाद हुआ था। कहासुनी के कुछ देर बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज से अपार्टमेंट में मचा हड़कंप

फ्लैट से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबरा गए। कुछ लोग तुरंत डॉक्टर के फ्लैट की ओर पहुंचे और अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने रिवॉल्वर कब्जे में ली

सूचना मिलने पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ

पुलिस फिलहाल घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी है। डॉक्टर की पत्नी के साथ ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments