27 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में CM योगी का जनता दर्शन: फरियादियों से बोले- घबराइए नहीं,...

लखनऊ में CM योगी का जनता दर्शन: फरियादियों से बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का कराया जाएगा समाधान

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। सीएम योगी ने एक-एक कर फरियादियों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का लोगों से सीधे संवाद सरकार की जनसुनवाई और त्वरित शिकायत निस्तारण की नीति को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments