22.8 C
Agra
Homeबिहारपवन सिंह की निजी ज़िंदगी फिर चर्चा में, ‘जान’ कहने से बढ़ीं...

पवन सिंह की निजी ज़िंदगी फिर चर्चा में, ‘जान’ कहने से बढ़ीं अफवाहें, ज्योति सिंह का इशारों में दर्द

मिस्ट्री गर्ल से महिमा सिंह तक: पवन सिंह की लव लाइफ फिर सुर्खियों में

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी फिल्मों से ज़्यादा निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे तलाक के मामले के बीच उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। वजह बना है हाल ही में सामने आया एक वीडियो, जिसमें पवन सिंह एक युवती के साथ बेहद करीब नज़र आए।

‘मिस्ट्री गर्ल’ नहीं, महिमा सिंह हैं साथ दिखने वाली एक्ट्रेस

जिस युवती को सोशल मीडिया पर पहले ‘मिस्ट्री गर्ल’ कहा जा रहा था, वह दरअसल अभिनेत्री महिमा सिंह हैं। बीते कुछ समय से महिमा लगभग हर इवेंट में पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में भी दोनों साथ पहुंचे। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह भरी महफिल में महिमा सिंह को ‘जान’ कहकर बुलाते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने महिमा का हाथ पकड़कर पार्टी में एंट्री भी ली। स्टेज से उन्होंने कहा,
“महिमा सिंह जी, प्लीज़ इधर आइए… आओ मेरी जान, इधर आओ।” बस इसी पल ने तीसरी शादी की अफवाहों को और हवा दे दी।

ज्योति सिंह के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान

इन तमाम चर्चाओं के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ इशारों भरे पोस्ट साझा किए हैं। एक पोस्टर में लिखा था— “सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ न दे सके।”
वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा— “शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है।” इन पंक्तियों को सोशल मीडिया यूज़र्स पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं और इसे ज्योति के मन का दर्द बता रहे हैं।

तीसरी शादी पर पवन सिंह का मज़ाकिया जवाब

हालांकि, पवन सिंह पहले ही तीसरी शादी की खबरों को सिरे से नकार चुके हैं। एक इवेंट में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे और वेन्यू भी तय कर दिया गया था—वो भी उनके “फैंस” की तरफ से। इस बयान के जरिए उन्होंने साफ कर दिया था कि फिलहाल शादी की कोई सच्चाई नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments