37.7 C
Agra
Homeआगरासट्टेबाजी के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

सट्टेबाजी के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

आगरा के ईदगाह कुतलूपुर क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ रकाबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.17 लाख रुपये नकद, सट्टे की 286 पर्चियां, डायरी और अन्य सामग्री बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर मारा गया छापा

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह कुतलूपुर स्थित एक मकान में बड़े स्तर पर सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी पर्चियों पर लोगों द्वारा लगाई जा रही रकम का हिसाब-किताब दर्ज कर रहे थे।

9.17 लाख रुपये नकद और सट्टे का रिकॉर्ड बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 9 लाख 17 हजार रुपये नकद, 286 सट्टे की पर्चियां, कई डायरी और पेन बरामद किए गए। बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • ईदगाह कटघर निवासी दीपक
  • आवास विकास कॉलोनी निवासी योगेश
  • सिरकी मंडी निवासी दीपक
  • ईदगाह निवासी मनीष
  • राज नगर निवासी जाकिर
  • धनौली निवासी वकील

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दीपक के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि सट्टेबाजी का यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments