36.7 C
Agra
Homeआगराबारिश से पहले नगर निगम सख्त, जर्जर भवनों और अवैध निर्माण पर...

बारिश से पहले नगर निगम सख्त, जर्जर भवनों और अवैध निर्माण पर जारी हुए 40 नोटिस

जर्जर भवन नहीं सुधारे तो निगम करेगा ध्वस्तीकरण, खर्च भी वसूला जाएगा

आगरा। मानसून के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए आगरा नगर निगम ने जर्जर भवनों और नालों पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 331(1) के तहत 40 भवन स्वामियों और किरायेदारों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि हाल ही में नाले के ऊपर बनी एक दुकान गिरने की घटना के बाद नगर निगम ने संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे कराया। इसके आधार पर जर्जर भवनों की मरम्मत, खतरनाक हिस्सों को हटाने और नालों पर बने अवैध निर्माणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में भवन स्वामी या संबंधित पक्ष कार्रवाई नहीं करते हैं, तो नगर निगम स्वयं भवन या अवैध निर्माण को ध्वस्त करेगा। इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च संबंधित भवन स्वामी या कब्जाधारक से वसूला जाएगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नगर निगम की टीमें लगातार शहरभर में जर्जर भवनों और अवैध निर्माणों की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई भवन जर्जर स्थिति में है या किसी नाले पर अवैध निर्माण किया गया है, तो इसकी सूचना तुरंत नगर निगम को दें, ताकि समय रहते दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इन क्षेत्रों में जारी किए गए नोटिस

लोहामंडी जोन में नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी की रेखारानी, धीरज वर्मा और प्रताप नगर की शकुंतला देवी को जर्जर भवन सुरक्षित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हरीपर्वत जोन में घटिया आजम खां क्षेत्र के मुरारीलाल और ताज प्रेस क्लब के निकट स्थित पिंकी को नोटिस जारी किया गया है।
छत्ता जोन में सबसे अधिक 28 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें हींग की मंडी नाले के ऊपर संचालित कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जगदीश डेयरी, प्रिंस ट्रेडर्स, पूजा डेयरी एंड डेली नीड्स, एसपी ट्रेडर्स, जैन फुटवियर, जैन मोबाइल रिपेयरिंग, शिवम इंटरप्राइजेज, सनराइज फुटवियर, ओम ट्रेडर्स, यूके फुटवियर, हीरा शू, 786 इंटरप्राइजेज, शुभम पेपर एजेंट, महाजन शू कंपनी, डिजायर फुटवियर, एचएम प्लाजा, शू हब मनी और आरएसएमके फुटवियर सहित कई अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।
ताजगंज क्षेत्र में सोहल्ला के बंटी और नीरज, बूंदुकटरा की अनीता गुलाटी, हज्जूपुरा के रमाशंकर, श्यामलाल मार्ग के भूपाल सिंह राठौर तथा जवाहर बिल्डिंग के राकेश कुमार को भी जर्जर भवनों के संबंध में नोटिस भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments