30.5 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की सिलबट्टे...

फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की सिलबट्टे से हत्या, मानसिक स्थिति की भी जांच

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी मां की सिलबट्टे के बट्टे से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामूली विवाद बना जानलेवा

घटना 29 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद के खुड़नावैध गांव की है। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी पंकज ने अपनी मां नन्हीं देवी पर सिलबट्टे के बट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने पहुंची बहन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। घर से चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को काबू किया, उसके हाथ-पैर बांधे और पुलिस को सूचना दी।

खून से लथपथ मिला मां का शव

ग्रामीण जब घर के आंगन में पहुंचे तो वहां नन्हीं देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी लोगों से भी उलझ गया, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मानसिक स्थिति की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार, आरोपी पंकज बीएससी पास है और जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से दुकान भी नहीं जा रहा था और उसका व्यवहार असामान्य लग रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी करा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments