25 C
Agra
Homeउद्योग जगतगौतम अदाणी ने कालीघाट मंदिर में की पूजा, बंगाल में 2,000 बेड...

गौतम अदाणी ने कालीघाट मंदिर में की पूजा, बंगाल में 2,000 बेड के अस्पताल की रखेंगे नींव

कोलकाता: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार सुबह कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचकर देवी काली की पूजा-अर्चना की। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद अदाणी का यह राज्य का पहला दौरा बताया जा रहा है। बुधवार रात कोलकाता पहुंचने के बाद गुरुवार को उन्होंने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत मंदिर में दर्शन और पूजा के साथ की। गौतम अदाणी के इस दौरे को उद्योग और निवेश के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। दिन में वह न्यू टाउन के एक्शन एरिया-2 में प्रस्तावित 2,000 बिस्तरों वाले अदाणी आरोग्य मंदिर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। परियोजना को लेकर पहले कहा गया था कि अस्पताल के करीब आधे बेड आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में नए निवेश पर हो सकती है चर्चा

अदाणी के दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच दोपहर के भोजन पर मुलाकात हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में पश्चिम बंगाल में संभावित नई औद्योगिक परियोजनाओं और निवेश के अवसरों पर बातचीत हो सकती है। यदि बातचीत आगे बढ़ती है तो राज्य में नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े प्रस्तावों को गति मिल सकती है।

शहरी विकास परियोजनाओं पर भी बातचीत संभव

बैठक के दौरान राज्य में प्रस्तावित और जारी कुछ शहरी नवीनीकरण परियोजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। इनमें कुमारतुली घाट का पुनर्विकास और ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के नवीनीकरण जैसे प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे अदाणी

गौतम अदाणी अपने कोलकाता दौरे के दौरान एक उद्योग मंडल के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यहां वह उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करने के साथ उनसे बातचीत करेंगे। अदाणी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और नई परियोजनाओं को आकर्षित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में उनके दौरे के दौरान होने वाली बैठकों और संभावित निवेश प्रस्तावों पर उद्योग जगत की नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments