31.8 C
Agra
HomeदेशPM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, 17 अगस्त से...

PM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, 17 अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें, VTZ कोड भी होगा ट्रांसफर

नई दिल्ली/आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश के भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके साथ ही यह आंध्र प्रदेश का सातवां एयरपोर्ट बन गया है। एयरपोर्ट से नियमित कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

17 अगस्त से भोगपुरम एयरपोर्ट से शुरू होंगे कमर्शियल ऑपरेशन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 17 अगस्त से सभी निर्धारित कमर्शियल उड़ानों का संचालन भोगपुरम एयरपोर्ट से किया जाएगा। इसी दिन से विशाखापत्तनम एयरपोर्ट (INS Dega) के सिविल एन्क्लेव से संचालित होने वाली निर्धारित कमर्शियल फ्लाइट्स औपचारिक रूप से नए एयरपोर्ट पर शिफ्ट कर दी जाएंगी।

30 साल तक बंद रहेंगे निर्धारित कमर्शियल ऑपरेशन

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 17 अगस्त 2026 से अगले 30 वर्षों तक विशाखापत्तनम एयरपोर्ट (INS Dega) के सिविल एन्क्लेव से निर्धारित कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन बंद रहेगा। हालांकि, यह प्रतिबंध भारतीय वायुसेना, अन्य सशस्त्र बलों, पुलिस, वीवीआईपी मूवमेंट और राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान संचालित सरकारी या अधिकृत विमानों पर लागू नहीं होगा।इसके अलावा, INS Dega से चार्टर सेवाएं और नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी।

VTZ एयरपोर्ट कोड भी होगा ट्रांसफर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 17 अगस्त को रात 12:01 बजे से IATA का एयरपोर्ट कोड “VTZ” मौजूदा विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से स्थानांतरित होकर अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आवंटित कर दिया जाएगा।

चंद्रबाबू नायडू ने दिया था उद्घाटन का न्योता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन समारोह का निमंत्रण देने दिल्ली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की इच्छा थी कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों ही हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए थे कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों और भूमि मालिकों को सम्मानित किया जाए तथा उन्हें एक बार नि:शुल्क हवाई यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जाए।

भोगपुरम एयरपोर्ट क्यों है खास?

  • आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट
  • आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • 17 अगस्त 2026 से नियमित कमर्शियल उड़ानें शुरू।
  • विशाखापत्तनम एयरपोर्ट की सभी निर्धारित कमर्शियल फ्लाइट्स होंगी शिफ्ट।
  • VTZ IATA कोड नए एयरपोर्ट को मिलेगा।
  • INS Dega से केवल चार्टर और नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेशन जारी रहेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments