25 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशसांप के डसने से मां-बेटे की हालत बिगड़ी, इकलौते बेटे की मौत;...

सांप के डसने से मां-बेटे की हालत बिगड़ी, इकलौते बेटे की मौत; परिवार में मचा कोहराम

फिरोजाबाद: पचोखरा क्षेत्र के गांव पिपरौली में बुधवार रात घर में सो रहे मां-बेटे को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में फिरोजाबाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेटे को आगरा रेफर कर दिया। आगरा में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मां का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

सोते समय सांप ने मां-बेटे को डसा

गांव पिपरौली निवासी मनोज का पुत्र कार्तिक बुधवार रात अपनी मां ज्योति के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान घर में सांप घुस आया और उसने मां-बेटे को डस लिया। कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और दोनों को तत्काल फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर आगरा किया गया रेफर

अस्पताल में उपचार के दौरान कार्तिक की हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आगरा पहुंचने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण वे कार्तिक को एक निजी अस्पताल लेकर गए। निजी अस्पताल में उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद कार्तिक की जान नहीं बचाई जा सकी।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

कार्तिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दर्दनाक स्थिति यह है कि कार्तिक की मां ज्योति अभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार के लोग इस दुखद घटना से टूट गए हैं। गांव में भी घटना के बाद मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments