30.5 C
Agra
Homeआगराआगरा: नवलगंज के लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग, CNG ऑटो में शॉर्ट-सर्किट...

आगरा: नवलगंज के लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग, CNG ऑटो में शॉर्ट-सर्किट से 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

आगरा। शहर के नवलगंज क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह गोदाम में खड़े CNG ऑटो में हुआ शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा स्थित पुष्पांजलि विहार निवासी स्वामी चावला का नवलगंज में रेलवे लाइन के पास सिक्किम लॉजिस्टिक गोदाम है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि गोदाम में खड़े CNG ऑटो से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शॉर्ट-सर्किट के कारण ऑटो में आग लग चुकी है।

स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में गोदाम में रखा परचून का सामान, जूते, जनरेटर, प्लास्टिक ब्रश सहित अन्य व्यावसायिक सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को लगभग दो घंटे में पूरी तरह बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments