बेबी के आने से पहले करिश्मा तन्ना को मिला खास सरप्राइज, नीता अंबानी ने भेजे केसर आम
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। तीसरे ट्राइमेस्टर में होने के बावजूद वह फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित वर्कआउट पर पूरा ध्यान दे रही हैं। इसी बीच करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक खास तोहफे की झलक साझा की, जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, नीता अंबानी ने करिश्मा तन्ना के लिए जामनगर स्थित रिलायंस ऑर्चर्ड्स से प्रीमियम केसर आम भिजवाए। करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस गिफ्ट बॉक्स की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। आमों के साथ भेजे गए नोट में लिखा था, “उम्मीद है कि आप इन स्वादिष्ट केसर आमों के साथ गर्मियों का भरपूर आनंद लेंगी।” यह खास सरप्राइज मिलने के बाद करिश्मा बेहद खुश नजर आईं।
करिश्मा ने हाल ही में अपनी मैटरनिटी जर्नी की कई झलकियां भी साझा की हैं। तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं, जबकि वीडियो में उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन और प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की भी झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें चाइनीज फूड काफी पसंद आ रहा है। खास बात यह रही कि उनके पेट डॉग ने भी वर्कआउट के दौरान उनका साथ निभाया, जिसे उन्होंने अपना “वर्कआउट पार्टनर” बताया।
प्रेग्नेंसी के दौरान भी करिश्मा अपने दोस्तों के साथ समय बिताना नहीं भूल रहीं। हाल ही में वह अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के साथ आउटिंग पर नजर आईं। सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की हर छोटी-बड़ी अपडेट देती रहती हैं। गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें फैंस और सेलेब्स की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। करिश्मा ने 5 फरवरी 2022 को रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी और अब शादी के चार साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।


