36.9 C
Agra
Homeआगराविवादित जमीन पर बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव

विवादित जमीन पर बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन पर बैनर लगाने को लेकर जैन समाज और दूसरे पक्ष के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। विरोध के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों और थानाध्यक्ष योगेश कुमार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में थानाध्यक्ष योगेश कुमार भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के बीच थानाध्यक्ष ने भीड़ से पूछा कि पूरे मामले के लिए जिम्मेदार कौन है। इसी दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि “आप लोग कौओं की तरह कांव-कांव कर रहे हैं।” यह टिप्पणी सुनने के बाद मौके पर मौजूद लोग और अधिक नाराज हो गए, जिसके चलते बहस और तेज हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया और समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है, इसलिए कोर्ट के अंतिम आदेश तक विवादित जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही थाने के घेराव की खबरों को निराधार और भ्रामक बताया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments