लखनऊ में UGC के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। सवर्ण मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए नियम समाज के एक वर्ग के साथ अन्याय करते हैं और यह पूरी तरह भेदभावपूर्ण हैं। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परिवर्तन चौक से शुरू हुए इस आंदोलन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, वहीं RAF की टुकड़ियां भी तैनात की गई थीं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सवर्ण समाज ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
लखनऊ में UGC के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!


