22.8 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में रिश्तों का खौफनाक खेल: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति...

मुरादाबाद में रिश्तों का खौफनाक खेल: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

शराब पिलाकर नहर में फेंका: पत्नी और ननदोई ने मिलकर उतारा पति को मौत के घाट

                                         पति की मौत को हादसा दिखाने की साजिश नाकाम, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और उसे खौफनाक तरीके से अंजाम दिलवाया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गोधी गांव निवासी 45 वर्षीय अख्तर अली 27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने रामपुर दोराहा गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तीन दिन बाद 30 जनवरी की शाम उनका शव सिरसवां गौड़ के पास नहर में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक के भाई अफसर अली ने अपनी भाभी और अन्य लोगों पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अख्तर की पत्नी शबीना और उसके ननदोई अल्ताफ के बीच अवैध संबंध थे। अख्तर को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो वह इसका विरोध करने लगा, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

इसी रंजिश में शबीना ने अपने प्रेमी अल्ताफ के साथ मिलकर अख्तर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तय हुआ कि पहले अख्तर को शराब पिलाई जाएगी और फिर उसे नहर में फेंक दिया जाएगा, ताकि मामला हादसे जैसा लगे। योजना के मुताबिक 27 जनवरी की रात अल्ताफ ने अपने दो साथियों रंजीत और सतपाल के साथ मिलकर अख्तर को कार में बैठाया, उसे शराब पिलाई और बाद में नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद सभी आरोपी घर लौट आए।

पुलिस ने पूछताछ के बाद शबीना, अल्ताफ, रंजीत और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अख्तर पहले कपड़ों की फेरी का काम करता था, लेकिन पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसने फेरी छोड़कर गांव में ही परचून की दुकान खोल ली थी। बावजूद इसके, पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए ऐसी खौफनाक साजिश रच डाली, जिसकी कीमत अख्तर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments