सुशांत केस के बाद बदली जिंदगी, शोविक चक्रवर्ती आज भी PTSD से जूझ रहे
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद अपने जीवन में आए मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। शोविक ने बताया कि इस घटना ने उनके करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला और वह आज भी पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से जूझ रहे हैं।
शोविक ने कहा कि वह पहले IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक आई परिस्थितियों ने उनकी जिंदगी बदल दी। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रॉमा से पूरी तरह उबरना संभव नहीं होता और हीलिंग एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि थेरेपी और आत्मविश्वास की मदद से वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।


