28.5 C
Agra
Homeआगराबारिश के बीच बड़ा हादसा: सुभाष बाजार में कपड़ों की दुकान ढही,...

बारिश के बीच बड़ा हादसा: सुभाष बाजार में कपड़ों की दुकान ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को सुभाष बाजार स्थित एक कपड़ों की दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब बाजार में लोगों की आवाजाही जारी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जिसके बाद प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह दुकान नाले के ऊपर बने ढांचे का हिस्सा थी। लगातार हो रही बारिश के कारण इमारत कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से मलबे में दबे लोगों की संख्या या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments