35.8 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए रची 4.55 करोड़ की ज्वेलरी...

प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए रची 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, आरोपी गिरफ्तार

तनिष्क शोरूम में नौकरी कर बनाई चोरी की साजिश, करोड़ों के गहनों संग पकड़ा गया सेल्समैन

गाजियाबाद के RDC स्थित तनिष्क शोरूम से 4.55 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में शोरूम के सेल्समैन नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और प्रेमिका काजल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3.16 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 6.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया कि नितिन ने चोरी की नीयत से ही तनिष्क में नौकरी की थी और एक महीने तक शोरूम की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। 12 जून को उसने अपने साथी चितरंजन उर्फ चिंटू के साथ मिलकर करीब 3 किलो सोने के गहने चुरा लिए थे।

वारदात के बाद आरोपी अपनी प्रेमिकाओं के साथ ऋषिकेश भाग गए थे, लेकिन एक फोन कॉल ने नितिन की लोकेशन पुलिस तक पहुंचा दी। फिलहाल फरार आरोपी चितरंजन और उसकी प्रेमिका सानिया की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपनी प्रेमिकाओं के महंगे शौक पूरे करने और विदेश भागने की योजना के तहत इस चोरी को अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments