40.9 C
Agra
Homeदेशपिंपरी-चिंचवड़ में महिला और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पुलिस को सामूहिक...

पिंपरी-चिंचवड़ में महिला और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पुलिस को सामूहिक आत्महत्या की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तथावड़े स्थित GG इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक मकान में 35 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली।

आर्थिक तंगी बनी वजह? पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

वाकड पुलिस के अनुसार, मृत महिला के पति छत्रपति संभाजीनगर में रहते हैं। प्राथमिक जांच में आर्थिक परेशानियों को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतकों की पहचान कल्पना बिपिन सूर्यवंशी (35 वर्ष), शुभश्री बिपिन सूर्यवंशी (17 वर्ष) और दादू बिपिन सूर्यवंशी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए सुरक्षित

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए YCM अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत जहर से हुई या किसी अन्य कारण से। फिलहाल इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ (ADR) दर्ज कर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments