35.4 C
Agra
Homeअपराधदिल्ली में 17 साल की किशोरी की हत्या, शव सूटकेस में भरकर...

दिल्ली में 17 साल की किशोरी की हत्या, शव सूटकेस में भरकर बुराड़ी में फेंका; चचेरा भाई गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कथित पारिवारिक विवाद के चलते 17 वर्षीय किशोरी की उसके चचेरे भाई ने हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में रखा और उसे बुराड़ी के अजीत विहार स्थित सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी, जो सूटकेस लेकर बुराड़ी की तरफ जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके बयान के आधार पर पुलिस टीम बुराड़ी के अजीत विहार पहुंची, जहां से वह सूटकेस बरामद किया गया जिसमें किशोरी का शव रखा हुआ था। डीसीपी शोभित डी. सक्सेना के अनुसार, आरोपी बिहार का रहने वाला है और दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह?

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस इस एंगल की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं किशोरी के किसी युवक के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर शक तो हत्या की वजह नहीं बना। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी संभावित वजहों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अभी हत्या के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर जांच पूरी नहीं हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण और हत्या में इस्तेमाल किए गए तरीके के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। मामले की जानकारी बुराड़ी थाना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

बुराड़ी में पहले भी मिला था युवक-युवती का शव

गौरतलब है कि पिछले महीने भी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक किराए के मकान से युवक और युवती के शव बरामद हुए थे। उस मामले में भी पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments