38 C
Agra
Homeमनोरंजन'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे' फेम संचिता उगाले का निधन, आत्महत्या की आशंका...

‘दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे’ फेम संचिता उगाले का निधन, आत्महत्या की आशंका से सदमे में टीवी इंडस्ट्री

टीवी जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दंगल टीवी के लोकप्रिय शो ‘दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे’ में मुख्य भूमिका निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घर में अकेली थीं संचिता

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे के आसपास हुई। संचिता अपने परिवार के साथ नालासोपारा पूर्व के आचोले इलाके में रहती थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। उनकी छोटी बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी, जबकि माता-पिता भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान अभिनेत्री ने कथित रूप से अपने कमरे में सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई लोकप्रिय टीवी शोज और फिल्मों में किया था काम

संचिता उगाले ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे’ में निभाए गए सुकून के किरदार से मिली थी। उनकी दमदार अभिनय क्षमता की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। इसके अलावा वह ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे चर्चित टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी थीं। फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल अभिनेत्री के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आचोले पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक

संचिता उगाले के अचानक निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कम उम्र में उनका यूं दुनिया छोड़ जाना सभी के लिए बेहद दुखद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments