19 C
Agra
Homeमथुरायमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दिल्ली के युवक की...

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दिल्ली के युवक की मौत; तीन घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार माइलस्टोन 85 के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

माइलस्टोन 85 के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कार में चार लोग सवार होकर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। रात करीब एक बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में गांव नगला मौजी के समीप माइलस्टोन 85 पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी और थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।

इलाज के दौरान एक युवक की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश निवासी छौना, उत्तराखंड, वर्तमान में बसंत कुंज, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में रह रहे थे। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल विनय सिंह, पियूष शर्मा और दक्ष निवासी प्रिसास पार्क, थाना तिलक मार्ग, दिल्ली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद यातायात हुआ सामान्य

हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यार्ड में खड़ा करा दिया। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई और वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments