36 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की...

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की गला कसकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित भोला खेड़ा में शुक्रवार तड़के सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक होमगार्ड ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और शादीशुदा बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और टीम मौके पर पहुंच गई।

पत्नी और बेटी की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, भोला खेड़ा निवासी रविंद्र शंकर होमगार्ड के पद पर तैनात है। वह अपनी पत्नी श्यामदुलारी (55), बेटी पूजा (32) और दूसरी बेटी प्रिया के साथ रहता था। पूजा शादीशुदा थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के रविंद्र शंकर ने पुलिस को फोन करके अपनी पत्नी श्यामदुलारी और बेटी पूजा की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर कृष्णानगर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपी होमगार्ड हिरासत में, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रविंद्र शंकर को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, बेटी की शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

आखिर क्यों की पत्नी और बेटी की हत्या? जांच में जुटी पुलिस

इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या किन परिस्थितियों में और किस वजह से की। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments