29 C
Agra
Homeमथुरागोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे जीजा-साले की बाइक को वाहन ने मारी...

गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे जीजा-साले की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, 30 वर्षीय युवक की मौत

मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा कर घर लौट रहे जीजा-साले की बाइक को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मकहेरा पुलिया के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला प्रानसुख निवासी राकेश मंगलवार रात अपने जीजा सुशील, जो राजस्थान के छोंकरबाड़ा निवासी हैं, के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने गए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित मकहेरा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुशील का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments