अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। ब्राइडल और रिसेप्शन लुक के बाद अब अंशुला का कॉकटेल पार्टी आउटफिट फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जहां आमतौर पर कॉकटेल पार्टी में सीक्विन गाउन या वेस्टर्न ड्रेस देखने को मिलती हैं, वहीं अंशुला ने अपनी परंपराओं को आधुनिक अंदाज में पेश कर एक अलग फैशन स्टेटमेंट बनाया।
बनारसी साड़ी को मिला मॉडर्न कॉउचर टच
कॉकटेल पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा तैयार किया गया इंडो-वेस्टर्न बनारसी आउटफिट चुना। यह लुक पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न सिल्हूट का शानदार मेल था। उनका पूरा वेडिंग वॉर्डरोब पहले से ही अपनी भावनात्मक कहानी और सांस्कृतिक जुड़ाव की वजह से चर्चा में रहा है। शादी के दिन अपनी दिवंगत मां का दुपट्टा पहनने से लेकर रिसेप्शन में सिंदूरी लाल रंग चुनने तक, अंशुला ने हर लुक के जरिए यादों और परंपराओं को सम्मान दिया।
जूलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
अंशुला ने अपने कॉकटेल आउटफिट के साथ एमरल्ड, पर्ल और पोल्की जड़ित नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए। स्लीक पुल्ड-बैक हेयरस्टाइल, ग्लोइंग स्किन और सॉफ्ट मेकअप ने उनके पूरे लुक को एलिगेंट और रॉयल फिनिश दिया। उनका स्टाइल मिनिमल होने के बावजूद बेहद प्रभावशाली नजर आया।
क्यों खास है अंशुला कपूर का कॉकटेल आउटफिट?
डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपनी सिग्नेचर कॉर्डिंग और स्कल्पचरल प्लीटिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पारंपरिक बनारसी साड़ी को एक ऑफ-शोल्डर कॉर्सेटेड कॉउचर आउटफिट में बदल दिया। इस डिजाइन में क्लासिक बनारसी वीव को नए अंदाज में पेश किया गया, जबकि साड़ी का पल्लू ड्रामैटिक कॉउचर एलिमेंट के रूप में उभरकर सामने आया। यह आउटफिट भारतीय विरासत और आधुनिक फैशन के खूबसूरत संतुलन का उदाहरण बना। अंशुला कपूर का यह कॉकटेल लुक साबित करता है कि ट्रेडिशनल पहनावे को भी नए प्रयोगों के साथ स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाया जा सकता है।


