37.4 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी श्लोक कुमार ने 70 उपनिरीक्षकों के...

मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी श्लोक कुमार ने 70 उपनिरीक्षकों के तबादले किए, कई थानों को मिले नए प्रभारी

मथुरा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों समेत कुल 70 उपनिरीक्षकों (एसआई) का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा अनेक चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग से जारी आदेश के अनुसार, कुछ थाना प्रभारियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका अन्य जनपदों में स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

फेरबदल के तहत बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को वृंदावन कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं वृंदावन कोतवाली में तैनात संजय पांडेय का तबादला दूसरे जिले में किया गया है। इसी प्रकार अजीत सिंह को सदर बाजार से बरसाना थाना भेजा गया है, जबकि अन्जीश कुमार को पुलिस लाइन से नौहझील थाना क्षेत्र में तैनाती दी गई है। इसके अलावा त्रिपुरेश कौशिक को पुलिस लाइन से सदर बाजार, उमेश कुमार को कोसीकलां से मांट तथा रोशनलाल को गोविंद नगर अपराध शाखा से एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) में स्थानांतरित किया गया है।

वहीं मुकेश शर्मा को वृंदावन में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुरेंद्र कुमार को कोसीकलां भेजा गया है। इसके साथ ही 61 अन्य दरोगाओं के कार्यक्षेत्र और दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण कर नई तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालें। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments