38.9 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा: फरह में खनन माफिया के हौसले बुलंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की...

मथुरा: फरह में खनन माफिया के हौसले बुलंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की कार में ट्रैक्टर से टक्कर का आरोप

मथुरा। फरह क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह ने आरोप लगाया है कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें जनप्रतिनिधियों का भी कोई डर नहीं रह गया है। शुक्रवार रात उनकी कार में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर द्वारा कथित रूप से टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, अनिल सिंह किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। ओल क्षेत्र के नगला अबुआ के पास उनकी कार के आगे मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर चल रहा था। उन्होंने आगे निकलने के लिए कई बार हॉर्न बजाकर साइड मांगी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने पहले साइड दी, लेकिन बाद में पीछे से ट्रैक्टर उनकी कार में टकरा दिया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने ओल चौकी प्रभारी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के विरोध में शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरह क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सभी ने एकजुट होकर अवैध खनन पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि ओल क्षेत्र में रात के समय बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय भी उनके सामने खनन गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर फरह क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments