41.3 C
Agra
Homeआगराआगरा किला परिसर में क्रीड़ा भारती का योग सप्ताह कार्यक्रम, खिलाड़ियों ने...

आगरा किला परिसर में क्रीड़ा भारती का योग सप्ताह कार्यक्रम, खिलाड़ियों ने लिया नियमित योग का संकल्प

आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती आगरा ने योग सप्ताह के तहत ऐतिहासिक आगरा किला परिसर में योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख परमजीत सरना ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। क्रीड़ा भारती की अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, सुरेंद्र, मोहित वर्मा, राजेश सिंह कुशवाहा, रीनेश मित्तल, रजनीब सोंधी, अरुण सविता, विवेक मित्तल, चंद्रप्रकाश सिंह राजपूत, बिल्लू चौहान और हरदीप सिंह हीरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग सप्ताह के इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments