13.5 C
Agra
Homeआगरामुरसान में मासूम की मौत के बाद बवाल, थाने पर पथराव, कई...

मुरसान में मासूम की मौत के बाद बवाल, थाने पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

तेज रफ्तार कार ने ढाई साल के बच्चे को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान कस्बे में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम यश को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने मुरसान-राया मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग करने लगी। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब पुलिस द्वारा बल प्रयोग की आशंका जताई गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।

करीब दस मिनट तक थाना परिसर के बाहर अराजकता का माहौल बना रहा। थाने का साइन बोर्ड टूट गया और परिसर में खड़ी चार पुलिस गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। थाना प्रभारी बीपी गिरी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। कस्बे में सुरक्षा बढ़ा दी गई और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बताया गया कि हादसे के बाद कार सवार तीन युवक मौके से भागने लगे थे, जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया। कार से शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि चालक नशे की हालत में था। बच्चे के पिता रूप सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments