12 C
Agra
Homeआगराभाई ने बहन को मारी गोली, पैसों के विवाद में हुई हत्या...

भाई ने बहन को मारी गोली, पैसों के विवाद में हुई हत्या से इलाके में सनसनी

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नगला पोप, अर्जुन नगर निवासी करीब 50 वर्षीय अनीता कुशवाह को उनके भाई रवि ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, रवि ने कुछ वर्ष पहले अपने पैसे बहन के पास सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। जेल से छूटने के बाद वह लगातार रकम वापस मांग रहा था, लेकिन अनीता आर्थिक तंगी के कारण उसे पैसे नहीं लौटा पा रही थीं।

बुधवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। गुस्से में आकर रवि ने तमंचा निकाला और बहन पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments