17.5 C
Agra
Homeउद्योग जगतभारत–अमेरिका ट्रेड डील का असर: अदानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल,...

भारत–अमेरिका ट्रेड डील का असर: अदानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, मार्केट कैप 14 लाख करोड़ पार

ट्रेड एग्रीमेंट से चमका अदानी ग्रुप, पावर से पोर्ट्स तक शेयरों में जोरदार तेजी

भारत और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड समझौते के बाद बुधवार को शेयर बाजार में अदानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। मजबूत खरीदारी के चलते समूह की कई कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई और अदानी समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान अदानी पावर के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक उछले, जबकि अदानी ग्रीन एनर्जी में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई। वहीं, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी टोटल गैस करीब 2 प्रतिशत से अधिक चढ़े। अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही, जबकि अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन के शेयर 1.6 प्रतिशत चढ़कर अपने 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। मीडिया सेक्टर की कंपनी एनडीटीवी में भी करीब 10 प्रतिशत की छलांग लगी।

ट्रेड डील से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत–अमेरिका के बीच हुए इस नए समझौते से टैरिफ में राहत मिलने के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स और एनर्जी से जुड़े कारोबारों को सीधा फायदा होगा। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदानी ग्रुप को उन प्रमुख कंपनियों में शामिल किया है, जिन्हें इस फैसले से लाभ मिल सकता है। वहीं, एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने भी अदानी पावर और अदानी पोर्ट्स एंड SEZ को इस डील के बड़े लाभार्थियों में गिना है।

अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ घटाया

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में घोषणा की कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारतीय निर्यात पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस ऐलान के बाद से ही अदानी समूह के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है।

डिफेंस सेक्टर में भी विस्तार

ट्रेड डील के साथ-साथ अदानी ग्रुप ने रक्षा क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया है। समूह ने इटली की प्रमुख कंपनी Leonardo के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत भारत में एकीकृत हेलिकॉप्टर निर्माण इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। इससे पहले अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने ब्राजील की कंपनी Embraer के साथ भारत में क्षेत्रीय विमान निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए सहयोग की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments