12.9 C
Agra
Homeआगराशैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकें समय पर होंगी उपलब्ध, जेडी ने...

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकें समय पर होंगी उपलब्ध, जेडी ने किया निरीक्षण

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों को एनसीईआरटी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की पाठ्यपुस्तकें समय पर मिलेंगी। इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने आगरा में चल रहे पुस्तक मुद्रण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेडी ने छप रही पुस्तकों की संख्या और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। सभी निर्धारित मानकों पर पुस्तकें उपयुक्त पाए जाने के बाद उन्हें बाजार में बिक्री के लिए अनुमति दे दी गई। शिक्षा विभाग की कोशिश है कि विद्यार्थियों को निर्धारित और किफायती मूल्य पर किताबें उपलब्ध हों, जिससे उन्हें महंगी पुस्तकों पर निर्भर न रहना पड़े।

जेडी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस सत्र के लिए पुस्तकों का मुद्रण कार्य फरवरी माह से ही शुरू कर दिया गया था। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं को समय पर अध्ययन सामग्री मिल सके। इस सत्र में कक्षा 9 के लिए 12 विषयों और कक्षा 12 के लिए 31 विषयों की पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। ये पुस्तकें आगरा समेत पूरे मंडल के बाजारों में उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि नए शैक्षिक सत्र की पढ़ाई बिना किसी बाधा के प्रारंभ हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments