आगरा के थाना सदर इलाके के गांव रोहता में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। शव के पास स्थित एक दुकान की सीढ़ियों पर खून के निशान दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी सदर इमरान अहमद और एडिशनल डीसीपी अक्षय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आगरा: गांव रोहता में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!


