14 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशबरेली बवाल केस में बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन गिरफ्तार

बरेली बवाल केस में बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन गिरफ्तार

धर्म के नाम पर उकसाकर बवाल कराने का खुलासा, आरोपी चूरन अरेस्ट

बरेली में पिछले साल 26 सितंबर को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन को पीलीभीत बाइपास से गिरफ्तार किया है। थाना बारादरी पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कई अहम खुलासे किए। किशोर बाजार, कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला चूरन ने बताया कि 25 सितंबर को पार्षद अनीस सकलैनी और मौलाना तौकीर के कुछ साथियों ने उसे बुलाकर धर्म का हवाला दिया और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाया।

उसके मुताबिक, उसे कहा गया था कि 26 सितंबर को पुलिस इस्लामिया ग्राउंड में प्रवेश नहीं करने देगी, इसलिए लड़कों को छोटे-छोटे समूहों में लाकर विरोध करना है। साथ ही, पुलिस के रोकने पर फायरिंग करने की बात भी कही गई थी। चूरन ने दावा किया कि इसके लिए उसे तमंचा भी उपलब्ध कराया गया था और बवाल के दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाई थी। घटना के बाद वह शहर छोड़कर फरार हो गया था।

इसी बीच, 27 जनवरी को स्पर्श रिसोर्ट के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट में भी उसका नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही बरेली लौटा था और उसी दौरान इस घटना में शामिल होकर फिर से भाग गया। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी और आखिरकार शनिवार को उसे पकड़ने में सफलता मिली। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments