14 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशस्कूल जाते समय सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका की मौत

स्कूल जाते समय सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका की मौत

कासगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला सेजन के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह रोज़ की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान अंजलि (30) पत्नी विमलेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला महराम गांव की निवासी थीं, जबकि उनका मायका फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र स्थित भदाना गांव में है। वर्तमान में वह कासगंज के चांडी चौराहा इलाके में किराये के मकान में रह रही थीं।

अंजलि कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नीवरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार अंजलि की दो छोटी बेटियां हैं। उनके पति विमलेश निजी आईटी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments