17.5 C
Agra
Homeआगराआगरा में जलनिकासी संकट पर सख्त हुए मंत्री, एमजी रोड के नाले...

आगरा में जलनिकासी संकट पर सख्त हुए मंत्री, एमजी रोड के नाले का किया निरीक्षण

नाला चोक होने से बिगड़े हालात, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय खुद पहुंचे मौके पर

आगरा के धाकरान चौराहा क्षेत्र में नाले की गंभीर समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पथवारी मंदिर के पीछे से गुजरने वाला नाला चोक होने के कारण इलाके में जलभराव और गंदगी फैल रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रविवार को योगेंद्र उपाध्याय खुद सड़क पर उतर आए और हालात का जायजा लिया।

https://content.jdmagicbox.com/comp/def_content/cleaning-services-for-drainage/screenshot-cleaning-services-for-drainage-8-wvnjy.jpg

4

निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब 100 वर्ष पुराने एमजी रोड के नीचे से गुजर रहे अंडरग्राउंड नाले की लंबे समय से मरम्मत और सफाई न होने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि यह इलाका न सिर्फ शहर का पुराना हिस्सा है, बल्कि एमजी रोड से जुड़ा होने के कारण देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में समस्या का अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान निकाला जाना जरूरी है। उन्होंने नाले में लोहे के पाइप डालकर पानी की निकासी तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए और काम में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के समय मनहर धाकड़, बच्चू सिंह, चौ. अजय सिंह, कर्ण सिंह धाकड़, राजवीर सिंह धाकड़ और प्रेम सिंह धाकड़ सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब समस्या का समाधान जल्द होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments