22.8 C
Agra
Homeआगराभाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मथुरा दौरा, बांकेबिहारी मंदिर...

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मथुरा दौरा, बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन

नितिन नवीन के मथुरा आगमन पर भाजपाइयों में उत्साह, बाजना कट पर हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर बाजना कट क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल नजर आया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले वृंदावन स्थित अक्षय पात्र परिसर के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन ने ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उनका समय भोजन के लिए निर्धारित रहा। दोपहर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा विधायक राजेश चौधरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे कार द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments