26.9 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: प्रेमी को बक्से में छिपाना पड़ा महंगा, 45 मिनट बाद खुला...

कानपुर: प्रेमी को बक्से में छिपाना पड़ा महंगा, 45 मिनट बाद खुला राज

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन अचानक घर में रिश्तेदार के आ जाने से हालात ऐसे बने कि युवती ने प्रेमी को बक्से के अंदर छिपा दिया। जानकारी के मुताबिक, युवती का अपने ही इलाके में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था। शुक्रवार सुबह युवती का बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर गया हुआ था, जबकि मां फैक्टरी में काम पर चली गई थीं। घर खाली देखकर युवती ने प्रेमी को बुला लिया।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली चाची घर पहुंच गईं और दरवाजा खटखटाया। युवती ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे चाची को शक हुआ। उन्होंने तुरंत युवती के भाई और मां को फोन कर इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में भाई घर पहुंच गया और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के दबाव में युवती ने दरवाजा खोला। परिजनों और पुलिस ने घर में युवक की तलाश की, लेकिन वह नजर नहीं आया। तभी कमरे में रखे बक्से से हल्की आवाज सुनाई दी। जब बक्सा खोलने के लिए चाबी मांगी गई तो युवती ने विरोध शुरू कर दिया और चाची से बहस करने लगी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बक्सा खुलवाया, तो उसके अंदर से युवक बाहर निकला। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments