15.2 C
Agra
Homeआगराछीपीटोला में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जाम से मिली...

छीपीटोला में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जाम से मिली राहत

आगरा: नगर निगम ने गुरुवार को छीपीटोला इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। भारतीय स्टेट बैंक के समीप स्थित पुरानी सब्जी मंडी से छीपीटोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर फल विक्रेताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।

प्रभारी अतिक्रमण डॉ. अजय कुमार के अनुसार, प्रवर्तन टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे गए ठेले, तख्त, तिरपाल समेत कई अस्थायी ढांचों को जब्त कर हटाया। लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण के चलते आवागमन बाधित था। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण बालूगंज की ओर जाने वाला यातायात इसी मार्ग से गुजर रहा है, जिससे यहां लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए जुर्माना वसूला। नगर निगम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सामान भी जब्त किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments