17.5 C
Agra
Homeआगरासमर्पण समिति का पहला सामूहिक विवाह, 11 बेटियां बंधेंगी वैवाहिक बंधन में

समर्पण समिति का पहला सामूहिक विवाह, 11 बेटियां बंधेंगी वैवाहिक बंधन में

मेहंदी और महिला संगीत से गूंजा आगरा, 23 जनवरी को 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह

आगरा में समर्पण समिति और समर्पण महिला मंच की पहल पर 23 जनवरी को 11 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन विजय नगर स्थित विजय क्लब में संपन्न होगा। समारोह से पहले मंगलवार को अतिथिवन वॉटर वर्क्स में मेहंदी उत्सव और महिला संगीत का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें विवाह बंधन में बंधने जा रहीं बेटियों ने उत्साहपूर्वक अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी सजाई। गीत-संगीत और पारंपरिक रस्मों के बीच माहौल पूरी तरह से मंगलमय नजर आया।

सामूहिक विवाह को लेकर कार्यक्रम स्थल पर मंच और मंडप का निर्माण पूरा कर लिया गया है। समिति के सदस्य अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह समर्पण समिति का पहला सामूहिक विवाह आयोजन है, जिसे लेकर सभी पदाधिकारी और सदस्य खासे उत्साहित हैं। समिति अध्यक्ष योगेश कंसल ने बताया कि वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुबह रिंग रोड से 11 दूल्हों की भव्य बारात निकाली जाएगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी पारंपरिक रस्में संपन्न कराई जाएंगी।

समिति से जुड़ी मंजू कंसल ने जानकारी दी कि विवाह के अवसर पर प्रत्येक कन्या को सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे हल्दी की रस्म होगी, 10:30 बजे बारात आएगी, दोपहर 12 बजे जयमाला संपन्न होगी और दो से चार बजे के बीच विवाह संस्कार पूरे होंगे। शाम 5 बजे बेटियों की विदाई की जाएगी। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, अजय कंसल, बृजमोहन अग्रवाल, विनोद रल्लन, अनीता गणपति, रेनू अग्रवाल, आशा कंसल, बीना अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments