14 C
Agra
Homeआगराआगरा: संकरी गली में फोम गोदाम में लगी आग, दमकल ने लंबी...

आगरा: संकरी गली में फोम गोदाम में लगी आग, दमकल ने लंबी पाइपलाइन से पाया काबू

आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक रिहायशी मकान के भूतल पर बने फोम के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गलियां बेहद तंग होने के कारण वाहन अंदर तक नहीं जा सके। स्थिति को देखते हुए दमकल कर्मियों ने वैकल्पिक उपाय अपनाया और करीब 100 फीट लंबी 13 पाइपों को जोड़कर आग तक पानी पहुंचाया। काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

सीएफओ देवेंद्र सिंह के अनुसार, बड़ा गालिबपुरा की नेहरा वाली गली में इमरान के मकान में भूतल पर फोम का भंडारण था, जबकि परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता है। सुबह करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग लगते ही मकान में रह रहे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments