12.9 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशएटा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: अपनों की कातिल निकली बेटी

एटा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: अपनों की कातिल निकली बेटी

अपनों की दुश्मन बनी बेटी: एटा सामूहिक हत्याकांड का पर्दाफाश

एटा में हुए सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि पूरे परिवार की निर्मम हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि परिवार की ही बेटी ने की। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। दोपहर में एडीजी स्तर से मामले का औपचारिक खुलासा किए जाने की तैयारी है।

अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

मंगलवार सुबह जब एक साथ चार शव श्मशान पहुंचे, तो माहौल गमगीन हो गया। भूतेश्वर श्मशान घाट पर चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों की भी भारी भीड़ मौजूद रही। मौके पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एसएसपी श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय सहित कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

क्या हुई थी वारदात

घटना नगला प्रेमी गांव की है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतकों में गंगा सिंह शाक्य (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना देवी (48) और पौत्री ज्योति (22) शामिल हैं। वारदात के वक्त घर में यही चारों मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर में घुसकर ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर सभी की जान ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments