22.6 C
Agra
Homeआगराश्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में गोमाता पूजन, छप्पन भोग से सजी गोशाला

श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में गोमाता पूजन, छप्पन भोग से सजी गोशाला

श्याम नाम की भक्ति में रंगा आगरा, गोशाला में हुआ भव्य छप्पन भोग आयोजन

श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम महिला मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को भक्तिभाव का विशेष दृश्य देखने को मिला। श्रीकृष्ण गोशाला शाहगंज में गोमाता को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किए गए। जय श्रीश्याम के गगनभेदी जयकारों के बीच अन्न, फल और मेवों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। मंडल के अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि छप्पन भोग में करीब पांच क्विंटल ताजी सब्जियां, सवा क्विंटल अनाज, लगभग सौ किलोग्राम फल, चार मन भूसा तथा विविध मेवे शामिल रहे। इस अवसर पर गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिक्रमा भी की गई।

वहीं, महिला मित्र मंडल की अध्यक्ष पूजा राधे अग्रवाल ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को पथवारी माता मंदिर में मेहंदी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाएं अपने हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाएंगी। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित राजीव लवानिया, इंद्र खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अनीता जैन, रीता अग्रवाल, आशी, गुंजन और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments