आगरा में समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन गुरुवार को सेवा और सादगी के संदेश के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम आयोजित हुए—कहीं केक काटा गया तो कहीं जरूरतमंदों को खिचड़ी और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। महिलाओं ने गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं भी दीं।
फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की ओर से 21 किलो का केक काटा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुसुमलता ने डिंपल यादव को महिलाओं की सशक्त आवाज बताया। वहीं प्रदेश सचिव ममता टपलू ने प्रदेश में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण वर्मा, राम सहाय यादव और पवन प्रजापति मौजूद रहे।
दयालबाग क्षेत्र में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण किया गया। इसमें नितिन कोहली और प्रियंका चौहान सहित शिक्षक सभा की जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, मधुकर अरोड़ा, प्रवीणा पालीवाल, सरिता यादव, उर्मिला तोमर, सर्वेश चौहान, प्रमिला सिंह और शीतल चौहान ने सहभागिता की। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री बांटी। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर सांसद के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रमों में आफताब कुरैशी, केपी चौधरी, हुकुम सिंह और प्रमोद चौहान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


