13.5 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशननिहाल में रह रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, तालाब से बरामद...

ननिहाल में रह रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, तालाब से बरामद हुआ शव

मां के सामने से गायब हुई डेढ़ साल की बच्ची, सुबह तालाब में मिली लाश

फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही डेढ़ साल की बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। करीब 12 घंटे बाद उसका शव घर के पास स्थित तालाब से बरामद किया गया, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, एटा के पटियाली गेट क्षेत्र की रहने वाली रूबी अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी प्रज्ञा के साथ करीब एक माह पहले जसराना के नगला राजे गांव स्थित मायके आई थी। वह अपने पिता नाहर सिंह के घर रह रही थी। गुरुवार को रूबी के पिता कमल प्रताप उन्हें वापस ले जाने वाले थे।

बुधवार शाम करीब चार बजे रूबी ने बच्ची को दूध पिलाया, जिसके बाद प्रज्ञा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। इसी बीच रूबी जसराना बाजार में खरीदारी करने चली गई। जब वह लौटकर आई तो बच्ची घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी मासूम का कोई पता नहीं चला। बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया और गांव में चीख-पुकार शुरू हो गई। ग्रामीणों की मदद से आसपास के खेतों और घरों में तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों द्वारा आशंका जताए जाने पर घर के पास स्थित तालाब का पानी निकलवाया गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ। मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments