9.9 C
Agra
Homeमनोरंजनगोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की वापसी, करेंगी अवॉर्ड प्रेजेंट

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की वापसी, करेंगी अवॉर्ड प्रेजेंट

गोल्डन ग्लोब्स में प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी, जॉर्ज क्लूनी और जूलिया रॉबर्ट्स के साथ करेंगी अवॉर्ड प्रेजेंट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। लॉस एंजिल्स में 11 जनवरी को आयोजित होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका को प्रेजेंटर्स की सूची में शामिल किया गया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि आयोजकों ने की है। अब दर्शक उन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में अवॉर्ड प्रेजेंट करते हुए देख पाएंगे।

हॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ साझा करेंगी मंच
गोल्डन ग्लोब्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इस बार जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस जैसे दिग्गज हॉलीवुड सितारों के साथ मंच साझा करेंगी। लंबे समय बाद प्रियंका की इस ग्लैमरस अवॉर्ड नाइट में मौजूदगी फैंस के लिए खास होगी। प्रेजेंटर्स की सूची में कई और बड़े अंतरराष्ट्रीय नाम भी शामिल हैं।

11 जनवरी को होगा भव्य आयोजन
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में किया जाएगा। इस साल फिल्म और टेलीविजन के साथ-साथ पहली बार पॉडकास्ट कैटेगरी को भी अवॉर्ड्स में शामिल किया गया है। मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर एक बार फिर शो को होस्ट करती नजर आएंगी।

भारत में कब और कहां देख पाएंगे शो
अमेरिका में रविवार शाम 5 बजे शुरू होने वाला यह समारोह भारत में सोमवार, 12 जनवरी को सुबह 6:30 बजे देखा जा सकेगा। अमेरिका में इसका लाइव प्रसारण सीबीएस चैनल पर होगा, जबकि पैरामाउंट प्लस पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा।

वर्कफ्रंट पर भी बिज़ी हैं प्रियंका
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में होंगे। बड़े पैमाने पर बन रही यह फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments