9.9 C
Agra
Homeआगराताजनगरी में सजेगा शब्दों का उत्सव: दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य महोत्सव...

ताजनगरी में सजेगा शब्दों का उत्सव: दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य महोत्सव का आगाज़

आगरा। ताजनगरी में विचार, संवेदना और अभिव्यक्ति की त्रिवेणी से साहित्य के संसार को नई ऊँचाइयाँ देने के उद्देश्य से ताजनगरी आगरा में एक भव्य साहित्य उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी आमंत्रण पत्र के विमोचन अवसर पर उत्सव के संयोजक कवि पवन आगरी और समन्वयक प्रिंसिपल पुनीत वशिष्ठ ने साझा की। गोयनका साहित्य अकादमी के तत्वावधान में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 10 और 11 जनवरी को दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन साहित्य, सिनेमा, संगीत और प्रशासनिक अनुभवों का अनूठा संगम होगा।

उत्सव में साहित्य और सिनेमा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, प्रसिद्ध गीतकार पंछी जालौनवी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, अंतरराष्ट्रीय शायरा डॉ. वाला जमाल और कपिल शर्मा शो से चर्चित शायरा मुमताज नसीम प्रमुख हैं। गीत-ग़ज़लों की महफिलों के साथ-साथ विविध सत्रों में रचनात्मक संवाद इस आयोजन को विशेष बनाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, अभिनेता राजपाल यादव के साथ मिलकर शाम के सत्र में विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित करेंगे।

विशेष सत्र ‘कलम का पथ: सृजन से प्रशासन तक’ में साहित्य से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियाँ देंगे। इस सत्र में वरिष्ठ आईएएस डॉ. हरिओम (लखनऊ), पवन कुमार (दिल्ली), डॉ. अखिलेश मिश्रा (लखनऊ) और आलोक यादव (दिल्ली) भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मार्गदर्शक पूरन डावर, संरक्षक सुरेशचंद्र गर्ग और एडवाइजर कुलदीप ठाकुर ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस उत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

10 जनवरी

  • दोपहर 2:00 बजे: उद्घाटन समारोह
  • 2:30 बजे: अभिनेता राजपाल यादव को गोयनका साहित्य रत्न अवार्ड
  • 3:30 बजे: गीत-ग़ज़ल का कारवां
  • 5:30 बजे: फिल्म साहित्य व संगीत पर संवाद (राजपाल यादव के साथ)
  • 7:00 बजे: बुक लॉन्च एवं मोमेंटो सेरेमनी

11 जनवरी

  • सुबह 10:30 बजे: डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को गोयनका साहित्य अकादमी अवार्ड
  • 11:00 बजे: साहित्य, शिक्षा और राजनीति पर सत्र व शिक्षा गौरव अवार्ड
  • 12:00 बजे: कलम का पथ – सृजन से प्रशासन तक
  • 2:00 बजे: लेखनी के उभरते नक्षत्र
  • 3:00 बजे: वायरल मंच के शब्द साधक
  • 4:00 बजे: सितारे जमीन पर – सृजन की सच्ची उड़ान
  • 5:00 बजे: शायरी के सरताज – अदब की महफिल
  • 6:30 बजे: ताजनगरी के चमकते सितारे
  • 7:00 बजे: बुक रिकग्निशन अवार्ड
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments